
नमस्ते कोरबा :-: नवरात्र का उल्लास उत्कर्ष पर आ गया है। मंगलवार को सप्तमी पर्व पर मां कालरात्रि की पूजा की गई। मन्नत की ज्योति कलश का दर्शन करने के लिए आस्थावान श्रद्धालुओं की कतार बढ़ने लगी है। देवी मंदिरों में ज्योति कलश के साथ जवारा कलशों की शोभा देखते ही बन रही है। अष्टमी पर्व पर बुधवार को महागौरी की पूजा की जाएगी।
मंदिरों में ज्योति कलश दर्शन करने के लिए भक्तों की लगातार भीड़ रही है। भक्तों में देवी दर्शन के लिए उत्साह देखा जा रहा है। शहर के सर्वमंगला मंदिर में सप्तमी पर्व होने की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों की कतार शुरू हो गई थी।









