नगर कोतवाल की पहल.. दो बाइक की भिड़ंत देख फ़ौरन बुलाया पेट्रोलिंग वाहन, जख्मी को भेजा अस्पताल

Must Read

नमस्ते कोरबा : नगर कोतवाल के तौर पर नियुक्त हुए नगर निरीक्षक रूपक सिंह की मानवीय पहल देख आज सभी हैरान थे. जरूरी काम से रवाना हुए नगर कोतवाल सड़क दुर्घटना देखकर ना सिर्फ घटनास्थल पर रुके बल्कि गंभीर रूप से जख्मी हुए शख्स को अस्पताल भेजने के लिए तत्परता दिखते हुए खुद ही वाहन भी बुलाया. वही दुसरे मामूली रूप से हुए घायल को कड़ी समझाइस देते हुए मरहम पट्टी के लिए हॉस्पिटल जाने की सलाह दी. उन्होंने बाइक सवारों को सड़क नियमो का पालन करने और भीड़भाड़ वाले इलाको में वाहन नियंत्रित गति से चलाने की भी समझाइस दी. नगर कोतवाल की इस संवेदनशीलता की सभी प्रशंसा कर रहे है.

दरअसल आज दोपहर नगर कोतवाल रूपक सिंह अपने मातहतों के साथ निहारिका क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी उन्होंने देखा की रवि डेयरी के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है. वे फ़ौरन अपनी गाड़ी से उतरे और फिर पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर बुलाया. पेट्रोलिंग में जुटे जवानो ने तत्परता दिखते हुए गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार को लेकर सीधे जिला अस्पताल रवाना हुए वही दुसरे युवक को भी समझाइस दी गई. नगर कोतवाल रूपक सिंह ने निहारिका क्षेत्र में यातायात और आवागमन व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए मातहत कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -