Tuesday, February 24, 2026

नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को उड़ाया,3 जवान शहीद

Must Read

नमस्ते कोरबा ::छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को विस्फोट कर उड़ा दिया है. इस विस्फोट में 3 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक ये विस्फोट IED से कड़ेनार और मंदोडा के पास किया गया. 8 जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. . जानकारी के मुताबिक ये विस्फोट IED से किया गया है. बताया जा रहा है कि कड़ेनार और मंदोडा के पास नक्सलियों ने बस को निशाना बनाया. सुरक्षाबल के जवान अपने ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया. डीजीपी ने इस घटना की पुष्टि कर दी है, इस घटना से सुरक्षाबल एक्टिव हो गए हैं। कहा जा रहा है कि बस में करीब 40 से 50 जवान सवार थे। धौड़ाई और पल्लीनार के बीच यह विस्फोट हुआ है। जवानों की बस कड़ेनार से कन्हार गांव बस लौट रही थी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया*

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया* नमस्ते कोरबा : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा ...

More Articles Like This

- Advertisement -