*नए वैरिएंट से बढ़ी चिंता*मंत्री अकबर बोले-फिर से विचार किया जा सकता है स्कूल 100 परसेंट शुरू करने पर;

Must Read

राज्य सरकार ने स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। मगर इस बीच अब कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। सोमवार को इसे लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रवक्ता मोहम्मद अकबर ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोले जाने के फैसले पर सरकार पुनर्विचार कर सकती है।
मीडिया ने जब कोरोना के नए वैरिएंट और स्कूलों को पूरी तरह से खोले जाने के रिस्क को जोड़ते हुए मंत्री अकबर से बात की तो उन्होंने जवाब में कहा कि स्कूलों को 100 परसेंट क्षमता के साथ खोलने का फैसला मंत्री परिषद में हुआ था, लेकिन परिस्थिति वश पुनर्विचार हर चीज का हो सकता है, थोड़ा इंतजार करते हैं कुछ बातें सामने आएंगी तो फिर से विचार भी किया जाएगा।

यह है CG सरकार का आदेश 
हाल ही में भूपेश कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ में पूरी क्षमता के साथ खोले जाने को लेकर फैसला हुआ। अब शिक्षा विभाग इसे लेकर आदेश जारी कर चुका है। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई । हालांकि स्कूल में कोरोना गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से करना होगा। अब तक प्रदेश में स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा रहे थे। स्कूल पूरी तरह से खोलने पर तब शिक्षा मंत्री प्रेमसाय ने कहा था कि छात्रों की पढ़ाई पहले ही काफी ज्यादा प्रभावित हो चुकी है, ऐसे में अब और पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए यह फैसला लिया गया है।


MP में स्कूलों की क्षमता की 50% करने का आदेश 
MP में कोरोना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एक बार फिर इसी सोमवार से सरकारी और प्राइवेट स्कूल 50% क्षमता से खुलेंगे। यानी एक बच्चा 6 दिन में से 3 दिन ही स्कूल आएगा। ऑनलाइन क्लासेस बंद नहीं होंगी, जिससे पेरेंट्स के पास विकल्प रहे। उनकी इच्छा होगी तो ही बच्चे स्कूल जाएंगे। बिना अनुमति के बच्चे स्कूल नहीं बुलाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाएगी। नए वैरिएंट के चलते प्रदेशभर में अलर्ट किया गया है। मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में विशेष नजर रखी जाएगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन नमस्ते काेरबा - आम जनता...

More Articles Like This

- Advertisement -