देश की झोली में गिराया पहला पदक: टेबल टेनिस के फाइनल में चीनी खिलाड़ी से हारीं भाविना पटेल, जीता सिल्‍वर मेडल

Must Read

Tokyo 2020 Paralympics: भारत की भाविना पटेल ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में इतिहास रचा है. अपने पहले ही पैरालंपिक में भाविना पटेल सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही. भाविना भारत की ओर से टेबल टेनिस में पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. भाविना के पास हालांकि गोल्ड जीतने का मौका था लेकिन फाइनल में चीन की यिंग ने उन्हें सीधे गेम में मात दी. 19 मिनट तक चले मुकाबले में भाविना पटेल वर्ल्ड नंबर वन यिंग को कड़ी टक्कर देने में कामयाब नहीं हो पाई. यिंग ने पहले गेम से ही भाविना पर दबाव बना लिया. यिंग ने पहला गेम 11-7 से अपने नाम किया. दूसरे गेम में तो यिंग का प्रदर्शन और ज्यादा शानदार रहा और उन्होंने दूसरा गेम 11-5 से अपने नाम किया. तीसरे गेम की शुरुआत में भाविना ने वापसी की कोशिश की लेकिन यिंग ने तीसरा गेम भी 11-6 से जीतकर दिखा दिया कि क्यों वो दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी हैं.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी

ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी नमस्ते l कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल...

More Articles Like This

- Advertisement -