दर्री डेम के पास चक्काजाम गाड़ियों की लगी लंबी कतार

Must Read

नमस्ते कोरबा :: मेडिकल कॉलेज को एजुकेशन हब स्याहीमूड़ी में शिफ्ट करने की मांग को लेकर चल रहे चक्काजाम का ब्यापक असर देखने को मिल रहा है। आंदोलनकारियो के चक्काजाम से दर्री डेम के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।

दर्री क्षेत्र के लोगो ने मेडिकल कॉलेज को एजुकेशन हब में शिफ्ट करने जन आंदोलन की शुरुवात की है। इस कड़ी में बुधवार को दर्री डेम के समीप चक्का जाम शुरू हो गया है।चक्काजाम की वजह से कटघोरा , गोपालपुर आने जाने वाले लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन के भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह से मौके पर तैनात है। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। बहरहाल मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करो आंदोलन समिति अपने मांगों पर अड़ी है।अब देखना होगा कि प्रशसान आंदोलनकारियों को किस तरह समझा पाती है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -