डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर फेस टू में आगजनी बड़ा हादसा टला

Must Read
नमस्ते कोरबा:: गर्मी के सीजन से पहले ही आगजनी की घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। कोसाबाड़ी जोन के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-2 के एक आवास में सुबह आग लगने से कई सामान स्वाहा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन किया जिससे छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के फायर ब्रिगेड में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गनीमत यह रही कि सिलेंडर तक आग नहीं पहुंच पाई वरना तस्वीर कुछ और होती।
राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-2 के आवास संख्या एमआईजी-06 का मालिक जांजगीर-चांपा जिले में निवासरत है। उसके द्वारा इस आवास को किराये पर दिया गया है। किरायेदार का परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इस बीच आज सुबह यहां एक कमरे में शार्ट-सर्किट हो गया। कुछ ही देर में आग आसपास में फैल गई। बेडरूम में रखे उपयोगी सामान आग की चपेट में आकर समाप्त हो गई। आवास से धुआं निकलते देख पड़ोसी हरकत में आए फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बताया कि घर के रसोई कक्ष में आग पहुंचती, इससे पहले नियंत्रण कर लिया गया था। बताया गया कि अगर थोड़ी देर होती तो गैस सिलेंडर फट सकता था और उस दौरान नुकसान का दायरा बहुत ज्यादा हो सकता था।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -