Wednesday, February 18, 2026

*जिलेभर में हनुमान जन्मोत्सव की रही उमंग,जगह-जगह लगे भोग भंडारा*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: पवनसुत हनुमान की भक्ति में शहरी श्रद्धालुओं की आस्था जन्मोत्सव पर देखने को मिली। नगर का एक भी हनुमान मंदिर ऐसा नहीं रहा जहां कोई न कोई आयोजन पूरे दिन न चला हो,

शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर चहुंओर हनुमान चालीसा गूंजता रहा। सुबह से शाम तक गूंजने वाले चालीसा पाठ के साथ हनुमान भक्तों ने प्रसाद व भंडारे तक आयोजित किए थे। यह नजारा शहर के अंदर हर 10 कदम पर नजर आया। कोसाबाड़ी से लेकर सीतामढ़ी तक शहर समाप्त हो जाता है। इस बीच 50 से अधिक हनुमान मंदिर रहे जहां किसी समाज, संस्था या संगठन की ओर से विशेष आयोजन किया गया। पूजा अनुष्ठान के साथ हनुमान की भक्ति में लोगों ने आस्था अनुसार प्रसाद व भंडारा आयोजित किया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नगर में कोसाबाड़ी स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर, निहारिका स्थिति दशहरा मैदान मेें दक्षिणमुखी हनुमान, एमपीनगर-हवाईपट्‌टी के समीप स्थिति दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, मुड़ापार स्थित हनुमान मंदिर, सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान प्रतिभा के प्रति वर्षों से लोगों में आस्था बनी हुई है। श्रद्धालु मानते हैं कि इन मंदिरों में पूजा करने से मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के भंडारे में पहुंचे शहरवासी
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर कुआं भट्टा स्थिति हनुमान मंदिर में भंडारा आयोजित था। जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए। यहां सुबह 11 बजे से शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर शाम तक जारी रहा। प्रसाद ग्रहण करने शहर के हर बस्ती,कालोनी से लोग पहुंचे थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान जी की पूजा अर्चना कर लोगों को प्रसाद बांटे। राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रतिवर्ष कोरबा के बुधवारी सीतामढ़ी एवं मां सर्वमंगला मंदिर में यह आयोजन किया जाता रहा है, विगत 2 वर्षों से कोरोना की वजह से बृहद रूप से आयोजन नहीं किया जा सका था लेकिन इस वर्ष हमनेेेे हनुमान जन्मोत्सव पर यह आयोजन बालाजी हनुमान मंदिर में किया है जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों नेेेे प्रसाद ग्रहण किया शांति देवी मेमोरियल सोसायटी के संचालक रिशु अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल ने भी क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओंं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -