छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा में तनाव मामले के सवाल का जवाब देते हुए संघ की तुलना नक्सलियों से कर दी है।
रायपुर हेलीपैड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैसे नक्सलियों का नेता आँध्रप्रदेश में है और आंध्रप्रदेश से ही इनका मूमेंट संचालित होता है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में आरएसएस के पास अपनी कोई क्षमता नहीं है, जो चलता है, नागपुर से चलता है। उन्होंने कवर्धा की घटना के बारे में कहा-‘हम लोग किसी भी घटना को हल्के में नहीं लेने वाले हैं, ये संघ के लोग छोटी घटना को बड़ा बनाना चाहते हैं।’
उन्होंने राज्यपाल के कवर्धा मामले पर लिखे पत्र पर जवाब देते हुए कहा-‘छत्तीसगढ़ में जैसे नक्सलियों का नेता आँध्रप्रदेश में है,और आंध्रप्रदेश से ही इनका मूमेंट संचालित होता है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में आरएसएस के पास अपनी कोई क्षमता नहीं है, जो चलता है, नागपुर से चलता है।’
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि संघ के लोग छोटी घटना को बड़ा बना कर सांप्रदायिक रूप देने में लगे हुए हैं। आगे उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संघ पर दिए इस बयान से प्रदेश की राजनीति तेज हो सकती है।









