गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर-एसपी ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण…

Must Read

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू होने के एक दिन पहले आज मंगलवार को कलेक्टर नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने सबसे पहले आतिम जाति सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केंद्र गौरेला का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में तिथिवार धान खरीदने के लिए निर्धारित पंचायतों की सूची, टोकन काटने की स्थिति, पंजी संधारण सहित तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

सीसीटीवी कैमरा और फ्लेक्स लगाने दिए निर्देश

उन्होंने गेट पर्ची कटने के स्थान पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने और फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चबूतरो की साफ-सफाई, प्रतिदिन धान खरीदी की मात्रा और बारदानों की संख्या, तौल, सिलाई, पलटी हमालों की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। उन्होंने धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने बारदानों के स्टॉक का भी अवलोकन किया तथा किसान बारदाना, पीडीएस बारदाना एवं मिलर्स बारदाना की अलग अलग थप्पी लगाने को कहा। कलेक्टर सुश्री गांधी ने उपार्जन केंद्रों में उपस्थित किसानों से भी चर्चा की और उन्हें स्वयं का बोरा लाने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही किसानों को कोरोना का दोनों टीका अनिवार्य रूप से लगवाने की अपील की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रा रोड अपूर्व टोप्पो सहित समिति प्रबंधक, समिति के कर्मचारी और किसानगण उपस्थित थे।

संवाददाता :- सुमित जालान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन नमस्ते काेरबा - आम जनता...

More Articles Like This

- Advertisement -