Saturday, February 14, 2026

*खाद्य विभाग की टीम ने जनरल स्टोर में मारा छापा,398 कट्टी पीडीएस का चावल जप्त*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को कोरकोमा क्षेत्र के 398 कट्टी पीडीएस चावल को जप्त किया है, गुरुवार को चली कार्यवाही में क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक सुशील कुमार टंडन के साथ खाद्य निरीक्षक शुभम मिश्रा एवं श्रीमती उर्मिला गुप्ता भी शामिल रहे जिनके द्वारा कोरकोमा में संचालित किराना दुकान में दबिश देकर बड़ी मात्रा में पीडीएस चावल की जब्ती की गई है, खाद्य विभाग द्वारा गठित जांच टीम की यह कार्यवाही आने वाले समय में लगातार जारी रहेगी,

गौरतलब हैै कि शहर सहित जिले भर में पीडीएस चावल की अफरातफरी किसे कहते हैं सामने आने के बाद खाद्य अधिकारी जेके सिंह द्वारा खाद्य निरीक्षकों की अगुवाई में जांच टीम गठित कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है, गुरुवार को कोरकोमा स्थित प्रतिक जनरल स्टोर में जांच टीम ने दबिश दी और यहां भंडारित कर रखें 398 कट्टी पीडीएफ चावल को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही के प्रकरण के लिए खाद्य अधिकारी को सौंप दिया गया है,

कुछ दलाल दुकानों से कर रहे हैं अवैध वसूली

शहर सहित जिलेभर में काफी समय से पीडीएफ चावल को खुले बाजार में बेचने की शिकायत सामने आती रही है, चावल को संचालक द्वारा ना बेच कर हितग्राहियों के द्वारा बेचे जाने की बात सामने आ रही है वही कुछ पीडीएस दुकान संचालकों ने यह भी बताया कि कुछ दलाल किस्म के लोग दुकान संचालकों से दबाव बनाकर अवैध वसूली कर रहे हैं, इसी तरह के मामले में कुछ वर्ष पहले एक दलाल को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वह एक नेता नुमा व्यक्ति को साथ में लेकर गोरख धंधा करने लगा है, इनके शिकार कुछ पीडीएस दुकान संचालकों ने बैठक कर अब मन बनाया है कि वहीं के खिलाफ पुलिस में अपराधिक प्रकरण दर्ज करेंगे ताकि इन दलालों से उन्हें छुटकारा मिले वही इस संबंध में जिला प्रशासन को भी संज्ञान में लेकर ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की आवश्यकता महसूस की जा रही है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव...

 संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी...

More Articles Like This

- Advertisement -