कोसाबाड़ी क्षेत्र के मुख्य सड़कों का हुआ बुरा हाल, कुछ माह पूर्व हुआ था डामरीकरण

Must Read

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम के द्वारा बुधवारी बाजार से लेकर कोसाबाड़ी तक डामरीकरण कराया गया था। मगर 2 दिन के मूसलाधार बारिश के कारण डामर वक्त के पहले ही उखड़ रहा है। यहां ऐसा लग रहा है, जैसे सड़क से छर्रे निकल रहे हो।नगर निगम द्वारा कुछ माह पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया हैं, जो कि फिर से सुधार की मांग कर रही है। घटिया निर्माण के कारण सड़क की ये दुर्दशा हुई है।

मौसम साफ होते ही थोड़ी सी धूप निकलने पर सड़क से बजरी अलग हो रही है, जो कि सड़क की दुर्दशा खुद ब खुद बयां कर रही है, निगम प्रशासन को ऐसे ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो जनता के पैसों का दुरूपयोग करते है।यहां से गुजरने वाली गाड़ियां सड़क की स्थिती के कारण फिसल रहे है, आए दिन चालक यहां पर हताहत हो रहे है।

निगम प्रशासन को बिना विलंब किए सड़क की मरम्मत करानी चाहिए ताकि कोई अनहोनी ना हो साथ संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिए।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के एमजेएम हॉस्पिटल में मातृत्व सेवाओं में नई पहल: अब दर्द रहित नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा

कोरबा के एमजेएम हॉस्पिटल में मातृत्व सेवाओं में नई पहल: अब दर्द रहित नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -