Saturday, February 28, 2026

*कोरबा में सोशल मीडिया बन रहा है जरिया भ्रष्ट अधिकारियों की नींद उड़ाने का,क्या है मामला पढ़ें*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- पर्यटन स्थल सतरेंगा के विकास के लिए रूमगरा सतरेंगा होते गढ़ उपरोड़ा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 35 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 वर्षो में पूरा हुआ,26 करोड़ की लागत से बने सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं है,लेकिन सड़क बनने के साथ ही राखड़ परिवहन में लगे भारी मालवाहक रूमगड़ा से सतरेगा तक आवाजाही करने लगे हैं इस कारण सड़क पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है,

सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद सड़क की मरम्मत करते मजदूर

इस सड़क को सोशल मीडिया के माध्यम से बालकों के रहने वाले वकील अब्दुल नफीस खान ने लोगों तक पहुंचाया,जिस पर संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दूसरे दिन इस मार्ग पर लीपापोती की और सड़क पर गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा,जिस पर वकील अब्दुल नफीस खान के द्वारा फिर से लोगों तक फेसबुक के माध्यम से सड़क की स्थिति को पहुंचाया गया,

वकील खान ने बताया कि उनके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जिस सड़क में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया गया था उस पर संबंधित अधिकारियों ने मुख्य मार्ग में हुए गड्ढों में लीपापोती की और सड़क को सुधार कर अपने जिम्मेदारियों से बचना चाह रहे थे,

प्रशासन की उदासीनता और ठेकेदार के लापरवाही की वजह से इस सड़क की दुर्दशा हुई है जिसको लगातार फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से कोरबा के लोगों तक इसकी दुर्दशा को दिखाया गया जिस पर पीएमजीएसवाई के ठेकेदार द्वारा सड़क पर हुए गड्ढों को कंक्रीट कर सुधारा जा रहा है,वकील अब्दुल नफीस खान ने कहा कि इस सड़क मार्ग के निर्माण पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिस पर जिला प्रशासन को संज्ञान लेकर इस सड़क की दुर्दशा में शामिल लोगों पर कार्यवाही करनी चाहिए, तू

देखा आपने सोशल मीडिया किस तरह अपने आप में एक बहुत बड़ा जरिया है अपने आसपास हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने का और जिम्मेदार अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने का

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ऊर्जा नगरी में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत : 7 मार्च से शुरू होगा ‘शिवाय हॉस्पिटल’

ऊर्जा नगरी में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत : 7 मार्च से शुरू होगा ‘शिवाय हॉस्पिटल’ नमस्ते कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -