कोरबा में पहली बार क्रिटिकल केयर यूनिट एक्सपर्ट की मिलेगी सुविधा 

Must Read

कोरबा में पहली बार क्रिटिकल केयर यूनिट एक्सपर्ट की मिलेगी सुविधा

0 विशेषज्ञ डॉक्टर आकांक्षा जैन की 24 घंटे श्वेता नर्सिंग होम में देंगी सेवाएं, मिलेगा ये लाभ…

नमस्ते कोरबा। कोरबा शहर में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अपडेट होकर प्रारंभ होने जा रहे श्वेता नर्सिंग होम में गंभीर प्रवृत्ति के मरीजों के लिए विशेष क्रिटिकल केयर यूनिट की भी सुविधा प्राप्त होगी। कोरबा जिले का यह पहला अस्पताल होगा जहां क्रिटिकल केयर यूनिट में एक्सपर्ट की स्थापना की गई है। यह सेवा पूर्णकालिक तथा 24 घंटे सातों दिन की रहेगी। आईसीयू में भर्ती होने वाले लकवाग्रस्त, दिल के मरीज, ट्रामा, दुर्घटना, इंफेक्शन के मामलों के गंभीर मरीजों की देखरेख आईसीयू में की जाएगी। दुर्घटना व गंभीर मरीजों के लिए यह बड़ी सुविधा जीवनरक्षण का काम करेगी। आईसीयू के लिए विशेष प्रशिक्षित स्टॉफ की नियुक्ति की गई है। अस्पताल में कॉमन आईसीयू के अलावा प्राइवेट वार्ड में भी आईसीयू की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 10 बेड के आईसीयू के अलावा 3 बिस्तरों का पर्सनल आईसीयू रूम भी यहां स्थापित किया गया है।

एमबीबीएस एमडी (क्रिटिकल केयर एंड एनस्थीसियोलॉजी) विशेषज्ञ डॉक्टर आकांक्षा जैन की देखरेख में एवं उनके द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट का संचालन किया जाएगा। गंभीर प्रवृत्ति के मरीजों को अपने जिले व शहर में यह सुविधा प्राप्त हो सकेगी जो कि कोरबा जिले में पहली बार होगा। एम्स से आई डॉक्टर आकांक्षा कोरबा जिले की पहली आईसीयू एक्सपर्ट डॉक्टर है जिनके देखरेख में गंभीर मरीजों का बेहतर उपचार किफायती दरों पर हो सकेगा। पावर हाउस रोड़ में संचालित श्वेता नर्सिंग होम में 24 घंटे ट्रामा केयर संचालित रहेगा साथ ही यहां 24 घंटे इन हाउस फार्मेसी व लैब की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -