कोरबा में आज से धनवंतरी जेनेरिक दवा योजना, पीएम जन औषधि केंद्र की तरह चलेगी, कम होगा मेडिकल का खर्च

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ किया गया कोरबा जिले में छह अलग-अलग स्थानों पर इस योजना के तहत मेडिकल स्टोर संचालित होंगे जिनमें आज कोसा बाड़ी स्थित मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया, इस योजना के तहत पहले चरण में प्रदेशभर में 59 दुकानों की शुरुआत की जा रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर दवाइयां उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। योजना के तहत 169 शहरों में 190 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ करने की योजना है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी। इसके अलावा वन विभाग की संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य के साधन और शिशु आहार आदि का भी विक्रय किया जाएगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन*

*बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन* नमस्ते कोरबा : वेदांता एल्यूमिनियम मेटल...

More Articles Like This

- Advertisement -