*कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं है प्रतिभा की कमी, नेत्रहीन युवक की आवाज सुन आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कहते हैं ऊपर वाला अगर किसी पर अपनी नजरें इनायत कर दे तो उस बंदे में ऐसी खूबियां देता है कि वह बहुत जल्द अपने क्षेत्र में सुर्खियां बटोर लेता है

ऐसा ही एक मामला कोरबा के मदनपुर क्षेत्र के ग्राम करूमहुआ का है जो जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर वनों से घिरा हुआ क्षेत्र है यहां ज्यादातर पहाड़ी कोरवा परिवार निवासरत है इन्हीं में से एक परिवार में रमेश नामक युवक भी है जो जन्म से ही नेत्रहीन है और जिसके सिर से बचपन में ही मां का साया उठ चुका है, युवक ने बताया कि उसे भजन गाने का काफी शौक है और वह उचित मंच की तलाश में है,कोरबा की संवेदना संस्था इन पहाड़ी कोरबा परिवारों के बीच पहुंची थी वहीं इनकी नजर इस युवक पर पड़ी और उन्होंने इसका भजन रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला और देखते ही देखते भजन वायरल हो गया है, संवेदना संस्था के प्रमुख ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस युवक को उचित मंच प्रदान करते हुए शासन से प्राप्त योजनाओं का लाभ दिलाया जाए,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -