
नमस्ते कोरबा :-: शहर की सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लेने पुलिस के आला अफसर आज सड़क पर उतरे। चौक चौराहो और भीड़भाड़ वाले एरिया में लोगो को कानून ब्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इस कड़ी गुरुवार को नगर कोतवाल सनत सोनवानी के साथ सीएसपी योगेश साहू खुद सड़क पर उतरकर हालातों का जायजा लिया। इस दौरान कोतवाली पुलिस की टीम ने गश्त कर लोगो को समझाइश दी।
बता दे कि कोरबा के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के निर्देशन और एएसपी अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन पर लगातार सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस कड़ी में नगर कोतवाल सनत सोनवानी लगातार लोगो के बीच जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में यातायात दबाव के साथ साथ भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगातार पुलिस नजर रखते हुए सुरक्षा ब्यवस्था को दुरुस्त कर रही है। इस कड़ी में आज शहर के चौक चौराहों में पुलिस के आला अफसर सड़क उतर कर लोगो सुरक्षा बयस्था बनाये रखने की अपील की। शहर की जनता भी बढ़ते सुरक्षा को देखकर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सामुदायिक पुलिनसिंग के तहत चल रहे अभियान से आमजन के बीच खाकी की एक अलग छवि उभर रही है।

शहर के मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच किया गया। वही सुरक्षा के लिहाज से ब्यापारियों को भी सीसीटीवी लगाने की अपील की गई। आपको बताते चले कि अपराधियों को पकड़ने में अब सीसीटीवी का अहम रोल रहा है। यही वजह है कि लगातर पैदल गश्त कर लोगों को सीसीटीवी लगाने का आगाह किया जा रहा है।









