Wednesday, February 11, 2026

*कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरूवात आज जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया*

Must Read

नमस्ते कोरबाअखिल भारतीय कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरूवात आज जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. रेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक जिले में आज कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया। उन्होने बताया कि कोरबा शहर कांग्रेस अंतर्गत टी. पी. नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज महापौर राजकिशोर प्रसाद, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, एल्डरमेन आरीफखान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एफ डी मानिकपुरी, वार्ड अध्यक्ष राजेश यादव, सुनील सुना, महेन्द्र थवाईत एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और आज ही के दिन हम कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। उन्होने आगे बताया कि यह अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा।
कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठोर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण रखने वाले कोई भी व्यक्ति 05 रूपये शुल्क देकर पॉच वर्षों तक के लिए कांग्रेस का सदस्यता ले सकता है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो शाहीद ने कहा कि कांग्रेस आज देश की आवश्यकता है, देश को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस जरूरी है। कांग्रेस ने ही हमें आजादी दिलाई है।
एल्डरमेन आरिफ खान ने बताया कि कांग्रेस के संविधान के अंतर्गत कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस की रीति-नीति पर चलकर ही देश की एकता और अखण्डता को बचाया जा सकता है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं कार्यालय महामंत्री ने बताया कि कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यायल टी पी नगर कोरबा में 31 मार्च 2022 तक प्रातः 11 बजे से संध्या 07 बजे तक सदस्य बनाने का कार्य किया जावेगा। इसके अलावा ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर एवं बुथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जावेगा। उन्होने आगे बताया कि 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा वर्ग के साथ साथ जिस किसी को मतदाता सूची में नाम जोड़वाना हो वे भी कांग्रेस कार्यालय में संपर्क कर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का आश्वासन, समर्थन में उतरे ठेकेदार...

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का...

More Articles Like This

- Advertisement -