नमस्ते कोरबा :-: कवर्धा में सनातनी हिंदू ध्वज के अपमान के उपरांत प्रशासन द्वारा की गई एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में विश्व हिंदू परिषद जिला कोरबा के द्वारा विशाल हिंदू आक्रोश हुंकार रैली दिनांक आज 1:00 बजे सुभाष चौक मैं विशाल आक्रोश प्रदर्शन व रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट तक वृहद रैली के रूप में जाकर माननीय राष्ट्रपति.प्रधानमंत्री. माननीय राज्यपाल.मुख्यमंत्री के नाम व कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा इस हिंदू हुंकार रैली में बड़ी संख्या में कोरबा क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के हिंदू जनमानस उपस्थित होंगे ऐसी रूपरेखा बनाई गई है कवर्धा की घटना व प्रशासन की कार्यवाही से हिंदू समाज में आक्रोश उत्पन्न हुआ है जिसके प्रतिक्रिया स्वरुप यह हिंदू हुंकार रैली का आयोजन हो रहा है । रैली में होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा भी व्यापक रूप से तैयारियां की गई है सुभाष चौक धरना स्थल पर बैरीकटिंग के माध्यम से भीड़ को व्यवस्थित करने कवायद की जाएगी,










