Saturday, February 28, 2026

कलेक्टर ने नवनियुक्त एल्डरमेनों को दिलाई शपथ

Must Read

नमस्ते कोरबा । आज कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कलेक्ट्रेट में नगर निगम कोरबा के राज्य शासन के आदेश के बाद बदले गए 03 नवनियुक्त एल्डरमेनों को पद एवं प्रतिष्ठा की शपथ दिलाकर शपथ ग्रहण संपन्न करवाया. इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा में अभिनव तिवारी मुन्ना, रामगोपाल यादव एवं श्रीमती रेखा त्रिपाठी को एल्डरमेन नामांकित किया गया है। आज कलेक्टर कक्ष में जिलाधीश संजीव कुमार झा ने इन तीनों नवनियुक्त एल्डरमेनों को पद एवं प्रतिष्ठा की शपथ दिलवा कर शपथ ग्रहण संपन्न कराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष व पार्षद सुरेन्द्र जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष व एम.आई.सी.सदस्य सपना चौहान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, मेयर इन काउंसिल सदस्य कृपाराम साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश राठौर, उपायुक्त एवं निगम सचिव पवन वर्मा, ममता अग्रवाल, एस.के.त्रिपाठी, रामकुमार चन्द्रा, यशवंत चौहान, संजय अग्रवाल, नवल पंडित, रईश खान आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“मां सर्वमंगला के आशीर्वाद से जन्मदिन की शुरुआत करेंगे जयसिंह अग्रवाल, दिनभर चलेगा जनसंपर्क और भेंट-मुलाकात”

“मां सर्वमंगला के आशीर्वाद से जन्मदिन की शुरुआत करेंगे जयसिंह अग्रवाल, दिनभर चलेगा जनसंपर्क और भेंट-मुलाकात” नमस्ते कोरबा :- प्रतिवर्ष...

More Articles Like This

- Advertisement -