एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया हिन्दी दिवस, हिन्दी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ 

Must Read

नमस्ते कोरबा :- भारत को एक सूत्र में पिरोने वाली हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी कोरबा में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया।समारोह में एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक पी एम जेना ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि “हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सरल शब्दों एवं बोल चाल में उपयोग होने वाले शब्दों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।  हिन्दी भाषा का अधितकर उपयोग करने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

  उन्होने उपस्थित सभी अधिकारियों से अपील की कि राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किये जाएं।तत्पश्चात, मुख्य महाप्रबंधक ने हिन्दी दिवस 2022 के अवसर पर शुभकामना संदेश जारी किया एवं कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिला कर उन्हे हिन्दी भाषा के प्रचार – प्रसार के लिए प्रेरित किया।समारोह की अध्‍यक्षता करते हुए मानव संसाधन प्रमुख प्रभात राम ने सभी विभागाध्यक्ष गणों से अपील कि हिन्दी पखवाड़ा 2022 के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें एवं अपने विभाग के कर्मचारियों और उनके परिजनों को भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में रामचंद्र राव बोलिसेट्टि, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), शम्भू शरण झा, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), ललित रंजन मोहन्ती, महाप्रबंधक (संचालन), मधु एस, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), अनूप मिश्रा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट कन्स्ट्रकशन), अंबर कुमार, महाप्रबंधक (राखड़ प्रबंधन), विभागाध्यक्ष गण, सीआईएसएफ के वरिष्ठ पदाधिकारी गण और एनटीपीसी कोरबा के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए।हिन्दी दिवस कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों द्वारा कविता पाठ से हुआ।एनटीपीसी कोरबा हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में सतत प्रयास करते हुए हिन्दी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -