नमस्ते कोरबा :- इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में तापमान 45 डिग्री तक छू गया है। भीषण गर्मी के कारण शहर के इंदिरा स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पुल में लोगों की चहल कदमी बढ़ गई है। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों के साथ अभिभावक भी स्वीमिंग का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।स्वीमिंग से गर्मी दूर करने के साथ ही सेहत का भी ख्याल रखा जा रहा है। स्वीमिंग से बेहतर एक्सरसाइज कुछ नहीं है यही वजह है कि गर्मी आते ही इंदिरा स्टेडियम टीपीनगर में संचालित नगर निगम के स्वीमिंग पुल में लोगों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। बच्चों की गर्मियों की छुट्टियांं भी हो गई हैं। जिसके कारण वे भी स्वीमिंग के माध्यम से कुछ नया सीखने के साथ ही स्वास्थ्य का भी ख्याल रख पा रहे हैं। इस साल रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है और पारा 45 तक पहुंच गया है। लोगों को कूलर से भी राहत नहीं मिल रहा है, हां एसी वालों को जरूर थोड़ी राहत है लोग गर्मी से बचने के लिए कई तरह से जतन कर रहे हैं। गर्मी से बचने के साथ सेहत का भी ख्याल रखते हुए लोग स्वीमिंग को अपना रहे हैं।स्विमिंग पूल में बच्चों के साथ-साथ हर आयु वर्ग के लोगों को तैराकी का प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था है। राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उन्हें तैराकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं।बढ़ गई तैराकों की संख्याबच्चों को स्वीमिंग का प्रशिक्षण देने वाले जगदीश बनिक ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में स्वीमिंग करने वालों की संख्या दो गुनी हो गई है।मुख्य प्रशिक्षक जगदीश बनिक ने बताया कि टीपी नगर स्थित निगम के इस स्विमिंग पूल से तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कई युवाओं ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को स्विमिंग जरूर सिखाएं जिससे आपके बच्चे तंदुरुस्त रहें,
More Articles Like This
- Advertisement -









