Monday, February 23, 2026

*अवैध खनिज परिवहन करते हुए रामपुर के पास पकड़ा गया हाईवा चालक*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोरबा हरिशंकर पैकरा के निर्देशन में आज अतिरिक्त तहसीलदार कोरबा पी आर सलामे द्वारा रात्रि लगभग 11 बजे कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रामपुर के डिंगापुर क्षेत्र में ओम फ़्लैट के समीप खनिज-मुरुम का अवैध रूप से परिवहन में संलिप्त एक हाइवा को पकड़ा गया उक्त वाहन किसी राजपाल सिंह नामक व्यक्ति का बताया गया है जिसमें वाहन चालक सरोज यादव आ. रामेश्वर यादव, निवासी खरमोरा से जप्त कर रामपुर चौकी में सुरक्षार्थ सौपा गया है।

वाहन चालक द्वारा एक रायल्टी पर्ची भी जांचकर्ता अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार कोरबा को पेश किया गया, जिसमें पेंसिल से दिनाँक, खनिज प्रेषण का समय, वाहन का पंजीयन क्रमांक, वाहन का प्रकार, वाहन स्वामी का नाम-पता, वाहन स्वामी का नाम-पता, खनिज क्रेता/प्राप्तकर्ता का नाम अंकित किया गया है। जो अवलोकन से यह पाया गया गया कि पेंसिल से अंकित कर बार-बार उसे मिटा कर फिर से उक्त विवरण भरा जा रहा है। रायल्टी पर्ची की कंडिका 10 अनुसार खनिज का गंतव्य स्थल का विवरण नही दर्शाया गया है। इस प्रकार उक्त वाहन द्वारा रायल्टी पर्ची की शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर अतिरिक्त तहसीलदार कोरबा द्वारा जप्त कर हाइवा को चौकी रामपुर के सुपुर्द दिया गया है।

अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज शाखा कोरबा को प्रेषित किया जावेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सूरजपुर जिले में तकनीकी खामियों का शिकार हुए राइस मिलर्स

सूरजपुर जिले में तकनीकी खामियों का शिकार हुए राइस मिलर्स नमस्ते कोरबा । जिला सूरजपुर के राइस मिलर्स ने तकनीकी...

More Articles Like This

- Advertisement -