
नमस्ते कोरबा :- वार्ड नंबर 12 अमरैया पारा में प्रार्थना भवन /चर्च का निर्माण जन विरोध के बावजूद केवल दो-तीन परिवार के द्वारा मिलकर कराया जा रहा है ,जबकि उक्त मोहल्ले में समस्त लोग इस बात को लेकर भयभीत हैं कि उक्त प्रार्थना भवन/ चर्च का निर्माण होने के उपरांत वहां पर धर्मांतरण की प्रक्रिया तेजी से कराया जाएगा। जिसको लेकर विगत 1 महीनों से मोहल्ले वासी पत्राचार कर रहे हैं, जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त सभी को उन्होंने पत्राचार किया है लेकिन उसके उपरांत भी स्थानीय शासन के संरक्षण में उक्त भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है इसे रोकने के लिए आज वार्ड के लोगों के द्वारा सभी हिंदू धर्म के अनुयायियों के सहयोग से नगर निगम का घेराव कर वार्ड में हो रहे हैं अवैध निर्माण को रोकने के लिए नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को बाध्य किया जाएगा,
हमारे समाचार को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें🙏









