अमरकंटक दौरे पर रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, जानिए पत्रकारों से बातचीत के दौरान क्या कहा?

Must Read

सीएम भूपेश बघेल राजमेरगढ़-अमरकंटक दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं. सीएम बघेल ने दौरे को लेकर कहा कि राजमेरगढ़ जा रहा हूँ. राजमेरगढ़ ऐतिहासिक महत्त्व की भूमि है. राजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में विकसित करेंगे. दो दिन वहीं का दौरा रहेगा. भाजपा के चिंतन शिविर पर कहा कि 15 साल के कुशासन की चर्चा हो रही है. डॉ रमन सिंह को घेरा जा रहा है. सर्वाधिक चर्च भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में बने हैं. हम सर्वधर्म सद्भाव वाले लोग हैं. जहाँ जिस समुदाय की संख्या ज्यादा हो, वहाँ उनके धार्मिक स्थल बनाया जाता है.

गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर कहा कि लोग अब हेमा जी और स्मृति जी को खोज रहे हैं. ये गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर बैठेंगी. इनको नियंत्रण करना नहीं आ रहा है. हमारे पूर्वजों ने जो बनाया हुआ है उसे बेचने का काम कर रहे हैं. क्वांटीफायबल डाटा आयोग के मोबाइल एप लॉन्चिग पर कहा कि पिछड़ा वर्ग के जो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोग हैं उनकी गणना इस एप के ज़रिए की जाएगी. भूमिहीन किसानों के लिए भी योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं. आज से इसका पंजीयन शुरू होगा.

राहुल गांधी के दौरे पर कहा कि राहुल गांधी का दौरा अभी तय नहीं. राहुल गांधी ने निमंत्रण स्वीकार किया है. आने की तारीख़ अभी तय नहीं हुई है. छत्तीसगढ़ में बिजली संकट पर सीएम ने कहा कि हमारे राज्य में बिजली की खपत बढ़ी है. किसान उद्योगपति से लेकर घरेलू इस्तेमाल तक बिजली की खपत बढ़ी है. जिसका आशय है कि राज्य तरक्की कर रहा है. आपूर्ति खपत के अनुपात में नहीं है. जिसपर अलग से आंकड़ों के साथ बात करूँगा. ये किसकी गलतियों से हुआ है. इस पर अलग से आंकड़ों के साथ चर्चा करूँगा.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

181 नारी शक्तियों के सिर पर सजे जवारा कलश, हसदेव घाट पर हुआ विसर्जन,मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का समापन, हजारों श्रद्धालु बने...

181 नारी शक्तियों के सिर पर सजे जवारा कलश, हसदेव घाट पर हुआ विसर्जन,मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि...

More Articles Like This

- Advertisement -