अधिमान्यता पत्रकार के सुभाष अग्रवाल बने संभागी सदस्य, राज्य सरकार ने अपने गजट में किया प्रकाशित

Must Read

नमस्ते कोरबा :- राज्य सरकार ने दैनिक तरूण छत्तीसगढ़ कोरबा के संपादक सुभाष अग्रवाल को पत्रकारों को अधिमान्य करने वाली संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति में सदस्य नामांकित किया है। इस बारे में शासन की ओर से 22 जुलाई 2022 को राजपत्र में आदेश जारी किया गया है। समिति के सदस्यों की अनुशंसा के आधार पर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में कार्यरत पत्रकारों को अधिमान्यता दिए जाने का निर्णय पारित होता है। वर्ष में होने वाली बैठकों के आधार पर पत्रकारों को अधिमान्यता दी जाती है। बैठक का समन्वय सरकार का जनसंपर्क विभाग करता है। श्री अग्रवाल को अधिमान्यता समिति का सदस्य मनोनीत किये जाने पर कोरबा जिले के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति

कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की...

More Articles Like This

- Advertisement -