अगर आप भी घर के बाहर खड़ी करते हैं अपनी मोटरसाइकिल तो जरा संभल कर दिनदहाड़े हुई मोटरसाइकिल की चोरी चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोरबा कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर चर्च लाइन स्थित बी टाइप 98 क्वार्टर में संचालित केबल ऑफिस में बीते सुबह लगभग 11:00 बजे मनमोहन नामक युवक काम करने के लिए पहुंचा हुआ था जो केबल लाइन में काम करता है केबल सम्बंधित काम के लिए आफिस आया हुआ था इस दौरान उसने अपनी काले रंग की हौंडा शाइन बाइक क्रमांक CG 12 AS 9867 को ऑफिस के सामने खड़ा किया था काम खत्म कर जब वह ऑफिस से बाहर निकला तो उसने देखा कि उसकी बाइक गायब है।

आसपास ढूंढने पर भी उसे बाइक नहीं दिखाई दी जिसके बाद उसने कुसमुंडा थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई है।जाँच के दौरान कालोनी में ही एक मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिसे खंगालने पर चोर की सारी करतूत कैमरे में कैद थी।

इसमें साफ तौर पर एक युवक घूमते हुए दिख रहे जहां सुने पन का फायदा उठाकर उसने मौका पाते ही बाइक को ले भागा।दिनदहाड़े हुए चोरी के बाद कॉलोनी में लोग डरे हुए हैं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं फिलहाल यह युवक कौन है इसकी पतासाजी में कुसमुंडा पुलिस जुट गई है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की बात भी कही जा रही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -