श्री सर्वेश्वरी समूह का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Must Read

बालकोनगर, 26 सितंबर। बालकोनगर स्थित श्री अवधूत भगवान राम सेवाश्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। आश्रम परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा सर्वेश्वरी सैनिकों ने नगर के मंदिरों, मस्जिद, गिरजाघरों एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं में झाडू वितरित किए। विचार गोष्ठी एवं भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।

श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों की उपस्थिति में बालको अधिकारी श्री नीरज सिंह ने ध्वजारोहण किया। सफल योनी का पाठ शाखा मंत्री श्री संतोष शांडिल्य ने किया। विचार गोष्ठी के दौरान श्री शांडिल्य ने समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सामाजिक कुरीति उन्मूलन सहित मानवता की सेवा में संचालित विविध योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। समूह शाखा पदाधिकारी श्री सत्येंद्र दुबे और श्री अशोक सिंह ने कहा कि अवधूत भगवान राम की शिक्षाओं का पालन करते हुए हम अपने समाज की भलाई और देश की उन्नति में योगदान कर सकते हैं।


- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -