*राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दिवगंत सैनिक स्व. अमोध बापट के माता-पिता एवं परिजनों को दूरभाष के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त किया*

Must Read
नमस्ते कोरबाहिमांचल प्रदेश में बिगड़े मौसम के बीच भू-स्खलन की घटना में एक पहाड़ी नाला पर बना पुल ढह गया। इस घटना ने मौके पर कहर बरपाया। सूचनाओं के अनुसार 9 पर्यटकों की मौंत हो गई है। जबकि कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। किन्नौर जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली खबर में बताया गया कि मृतकों में दो की पहचान छत्तीसगढ़ के कोरबा एवं जांजगीर निवासी अमोघ बापट और सतीश कटकबार के रूप में की गई है। अमोघ 4 वर्ष पहले ही भारतीय नौसेना का हिस्सा बना था। वह अपने मित्र के साथ पर्यटन के लिए किन्नौर पहंचा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इधर कोरबा में यह जानकारी लगने पर परिजन और शुभचिंतकों सहित कोरबा में शोक की लहर छा गई।
कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अमोघ बापट के पिता श्री प्रशांत बापट के एचटीपीपी कालोनी दर्री अन्नपूर्णा विहार स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अमोघ बापट के परिजनों कों ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार परिजनों के साथ है। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद के साथ नगर निगम के दर्री जोन के प्रभारी बच्च्न शर्मा, पार्षद सुनील पटेल, पार्षद रोपा तिर्की, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस के सचिव विवेक श्रीवास, महामंत्री सिमरन गार्डिया, दर्री ब्लॉक कांग्रेस के सचिव नार्मन बांधे, महासचीव मोनू ठाकुर एवं पूर्व सैनिक राम कुमार राठौर उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दिवगंत सैनिक स्व. अमोध बापट 27 वर्ष के माता-पिता एवं परिजनों को दूरभाष के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस हादसा को अत्यंत दुखद एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि इस घटना में जान गंवाने वाले सैनिक के परिजनों के प्रति मेेरी एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार की संवेदनाएं है और जो घायल है उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -