मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय पहल-कोरोना संक्रमित के घर पहुंचा रहे हैं न्यूनतम दर पर भोजन

Must Read

नमस्ते कोरबा ::कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ ही कोविड पॉजिटिव आने वाले लोगो को खाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने मारवाड़ी युवा मंच कोरबा सामने आया है। मारवाड़ी युवा मंच कोरबा द्वारा कोविड पॉजिटिव या होम क्वारंटाइन परिवार जो कि घर पर खाना बनाने में असमर्थ हो, उन्हें शुद्ध सात्विक भोजन न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेवा रेस्टॉरेंट को नियुक्त किया गया है। इसके तहत होम क्वारंटाइन लोगों तक पौष्टिक खाना बिना किसी मुनाफे के काफी कम कीमत पर पहुंचाया जा रहा है।

इस महामारी में युवा मारवाड़ी मंच द्वारा जरूरतमंद लोगों को कुछ शुल्क देकर जरूरतमंद लोगों को घर पहुंच सेवा दी जा रही है अगर आपको भी कुछ दिक्कतें आ रही है और खाना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो मारवाड़ी युवा मंच आपकी सेवा में उपस्थित है। भोजन हेतु बुकिंग के लिए मारवाड़ी युवा मंच कोरबा से 9993016666 या 6232498888 में संपर्क कर सकते है।ऐसे मरीज या परिवार जो सक्षम नहीं हैं उन्हें मंच की तरफ से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा ,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -