महिला कांग्रेस कोरबा के द्वारा भाजपा नेत्री के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन

Must Read
NAMASTE KORBA NEWS: डोंगरगढ़ मानव तस्करी के मामले में भाजपा महिला नेत्री के गिरफ्तार होते ही पार्टी ने उससे पल्ला झाड़ लिया इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा नेत्री गंगा पांडे का विरोध किया गया एवं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की गई इसी तारतम्य में कोरबा महिला कांग्रेस के द्वारा भी घंटाघर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने भाजपा नेत्री गंगा पांडे के विरोध में प्रदर्शन किया गया
महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष कुसुम दिवेदी ने कहा बेटी बचाओ का नारा लगाने वाले ही बेटियों को बेचने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए भाजपा नेत्री द्वारा जिस तरीके से गरीब महिलाओं को प्रलोभन देकर उनकी तस्करी की जा रही थी वह अशोभनीय और निंदनीय है महिला कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशि अग्रवाल ,राजमती यादव ,सीमा उपाध्याय , वंदना मसीह, ममता अग्रवाल, गीता महंत, गौरी चौहान ,मीरा चौहान, लक्ष्मी महंत, संतोषी चौहान ,नफीसा हुसैन, आरफा बेगम ,लता पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग*

*बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमिनियम...

More Articles Like This

- Advertisement -