Wednesday, January 14, 2026

प्रदेश व कोरबा वासियो को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने दी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश व कोरबा वासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा, अन्नकूट की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने प्रदेश व क्षेत्रवासियों को कोरोना महामारी से सुरक्षित व कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सौहार्द्रपूर्ण रूप से इन त्यौहारों को मनाने की अपील करते हुए कहा है कि यह दिपावली पर्व कोरोना वायरस का नाश करने वाला साबित हो तथा आप सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। इसके साथ ही आप सभी के जीवन में नई उमंग और स्फूर्ति लेकर आए। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भारत में प्राचीनकाल से ही व्रत व त्यौहार, आस्था और उल्लास के साथ मनाये जाते रहे हैं। इनके पीछे मान्यताएं तो हैं ही साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी शामिल है। इन पर्वो के आयोजन के पीछे सामाजिक सौहार्द्र के अलावा लोगों में जागृति, सद्भावना, एकता, कर्तव्यनिष्ठा, लोकमंगल, देशभक्ति तथा धार्मिक जड़ों को मजबूत करने की भावना जुड़ी होती है। उन्होने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि इन सभी त्यौहारों को पूरे उल्लास व गरिमा के साथ मनाने और पर्यावरण के प्रति सजगता हो।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,410SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा का रहस्यमयी भटगांव: जहां घरों के दरवाजे सामने नहीं खुलते, डर और इतिहास की अनकही कहानी,देखिए वीडियो 

कोरबा का रहस्यमयी भटगांव: जहां घरों के दरवाजे सामने नहीं खुलते, डर और इतिहास की अनकही कहानी,देखिए वीडियो नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -