
सभापति श्यामसुन्दर सोनी ने कहा कि भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय क्षितिज पर एक लम्बे समय तक अपनी आभा फैलाए हुए सभी क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ गया और भारतीय राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतन के इतिहास में अमर स्थान बना लिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि एक ऐसे कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक एवं आर्थिक चिन्तक, उच्चकोटि के लेेखक, पंचशील सिद्धांत के स्थापक, अर्थशास्त्री मानवतावाद के प्रबल समर्थक सहित बहुमुखी प्रतिभा के धनी पं. नेहरू जी को कोटि-कोटि नमन करता हॅू। महिला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि पंडित नेहरू केवल राजनीतिज्ञ नही थे अपितु वे एक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महान पुरूष थे। मानवीय संवेदनाओं से भरपूर व्यक्तित्व के धनी पं. जवाहर लाल नेहरू को पुरे विश्व के लोगो का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान मिला।
पूर्व सभापति एवं पार्षद संतोष राठौर ने कहा कि पं. नेहरू ने भारत में लोकतंत्र को सबल बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा सभी को मानवीय प्रतिष्ठा और समानता प्रदान करने के लिए निरंतर अथक प्रयास करते रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा कोरबा ग्रामीण के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि पं. नेहरू बच्चों में और भी अधिक लोकप्रिय थे। पं. नेहरू भी बच्चों के साथ बच्चे बन जाते थे बच्चों में इनकी लोकप्रियता के कारण ही इन्हे चाचा नेहरू कहा जाने लगा और उनके जन्मदिन को आज भी हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण अग्रवाल ने बताया कि नेहरू जी उच्चकोटि के लेखक थे जिन्होने डिस्कवरी ऑफ इंडिया एवं ग्लिम्पिसज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री लिखी इन दोनो पुस्तकों में वह सब कुछ है जो नेहरू को एक बडे़ विद्वान के रूप में प्रस्तुत कर सकता है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सर्व प्रतिभा सम्पन्न तथा उनकी बहुमुखी प्रतिभा एवं स्वभाविक उदारता सोने में सुगंध का कार्य करती थी निश्चय ही पं. नेहरू भारत के रत्न थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सर्वप्रथम पं. नेहरू जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित तथा दो मिनट का मौन रख कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई तथा पं. नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों तथा सिद्धांतो को आत्मसार करने संकल्प लिया।