6 *नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों का कार्यकर्ता हल्ला बोल आंदोलन में दिखाया दमखम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, शाम में रिहा* नमस्ते कोरबा:- प्रदेश के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव का आह्वान किया गया था, भाजयुमो (BJYM) के नेतृत्व में प्रदेशभर के हजारों युवा आज सीएम हाउस घेराव के लिए राजधानी पहुंचे हुए थे, कोरबा से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भाजयुमो के आव्हान पर मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए |
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि हमारे सैकड़ों युवा साथियों पर आज लाठी बरसाया गया, हम दमन से झुकने वाले नहीं हैं, युवाओं के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे, रोजगार,भर्ती,PSC में भ्रष्टाचार और माफियाराज खतम करना होगा, 2500 रुपया भत्ता देना होगा, DA-HRA देना होगा, जन घोषणा पत्र अनुसार क्रमोन्नति,चार स्तरीय वेतनमान देना होगा, नियमितिकरण के खुद का वादा पूरा करो, नये भर्ती में 30%,20%,10% की कटौती बंद करना होगा।भाजयुमो (BJYM) के इस हल्ला बोल प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और प्रदेश के तमाम भाजपा नेता शामिल हुए है।
इनको रोकने पुलिस ने पहले से ही रास्तों को बंद कर दिए है और पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ स्थानों में बेरिकेटिंग कराई गई थी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 4 बेरिकेटिंग को तोड़ दिया, इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, बालको मंडल महामंत्री सुमित तिवारी, गजेंद्र मानसर, अमित टमकोरिया, गढ़ मंडल महामंत्री रवि मानिकपुरी, जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल चौरसिया, विकेश झा, मुकेश कौशिक, युवा नेता बद्री अग्रवाल, संपत यादव, मंडल कोषाध्यक्ष सूर्यदीप कुर्रे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री अजय कंवर, विक्रम बरेठ, लतीफ राय, रामेश्वर मांझी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए |