Friday, February 13, 2026

*नर्स अपहरण कांड का जल्द होगा खुलासा कहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: शनिवार की रात को ड्यूटी पर जा रही नर्स को अज्ञात लोगों के द्वारा स्कॉर्पियो अपहरण कर लिया गया था जैसे ही उसकी सूचना पुलिस को लगी इसकी गंभीरता समझते हुए आईजी रतनलाल डांगी आधी रात को कोरबा पहुंचे और पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के साथ मौके का मुआयना किया और महत्वपूर्ण निर्देश दिए हालांकि पुलिस की तत्परता ही इसे कहेंगे कि नर्स को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है

पुलिस की नाकेबंदी के कारण अपहरणकर्ताओं ने रात तीन बजे नर्स को रिहा कर दिया था। उसके बाद वो घर गई। फिर बच्चों के साथ सुबह कोरबा आ गई। आज सुबह कुसमुंडा टीआई की टीम नर्स के घर गई घर मे ताला लगा था। उसकी बेटी को फोन किया गया तो उसने मां को फोन पकड़ा दी। इस पर पुलिस हतप्रभ रह गई। इस बीच नर्स का मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एसपी ऑफिस के कैम्पस के पास से महिला को बरामद कर लिया। उससे मानिकपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। नर्स ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने 2 करोड़ की मांग की थी। पर पुलिस का शिकंजा कसता देख वे मेरी आँख पर काली पट्टी बांध मेरे घर के पास छोड़ भाग गए। मैं चुकी डर गई थी इसलिए बेटियों को लेकर एसपी ऑफिस के कैम्पस के पास आ गई। हालांकि, पुलिस को कुछ संदेह है और वह तह में जाने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -