Thursday, February 12, 2026

नगर निगम की नोटिस का माखौल उड़ाया जा रहा है बेजा कब्जा धारियों द्वारा

Must Read

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम का अतिक्रमण दल कितना सक्रिय है हम बता रहे हैं आपको दरअसल मामला डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर वार्ड क्रमांक 28 का है जहां वार्ड क्रमांक 28 और 29 के बीच खाली पड़ी जमीन पर एक व्यक्ति के द्वारा बेजा कब्जा किया जा रहा है,जिसकी शिकायत वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा नगर निगम के राजस्व निरीक्षक एवं अतिक्रमण के प्रभारी को की गई ,जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया अब मजे की बात यह है कि नोटिस जारी होने से पूर्व उक्त स्थान पर केवल दीवाल खड़ी करने के लिए गड्ढा किया गया था जिस पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा काम रुकवा दिया गया,

सुबह नगर निगम के नोटिस जारी होने के पूर्व
नोटिस जारी होने के पश्चात शाम तक उस स्थान पर दीवार खड़ी हो गई

लेकिन जिस व्यक्ति को नगर निगम ने नोटिस जारी किया था उसकी हिम्मत देखिए काम बंद करने की बजाए उसी स्थान पर शाम तक दीवाल खड़ी करके नगर निगम के द्वारा दिए गए नोटिस का और नगर निगम के अधिकारियों का माखौल उड़ाया गया,

इस संबंध में वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि उनके द्वारा वार्ड में हो रहे अतिक्रमण के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है परंतु नगर निगम के अधिकारी केवल नोटिस देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ले रहे हैं, पूरे वार्ड क्रमांक 28 में कई ऐसे महत्वपूर्ण जगह है उनके संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है कि वहां से बेजा कब्जा हटाए पर अतिक्रमण दल प्रभारी एवं उनकी टीम अतिक्रमण हटाने में रुचि नहीं दिखा रही है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में सजेगा श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में श्री हनुमंत कथा,सफाई कर्मी होंगे मुख्य यजमान

कोरबा में सजेगा श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में श्री हनुमंत कथा,सफाई कर्मी होंगे...

More Articles Like This

- Advertisement -