धर्मांतरण पर छत्तीसगढ़ में गरमाई राजनीति: राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम मुख्यमंत्री भूपेश को लिखा पत्र, धर्मांतरण पर अंकुश लगाने की मांग

Must Read

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ है. अब राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. उन्होंने धर्मांतरण पर अंकुश लगाने को कहा है. सांसद रामविचार नेताम ने ग्राम पंचायत खैराडीह, विकासखंड प्रतापपुर, ज़िला सरगुजा की घटना की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि समाचार पत्रों में छपी विस्तृत खबरों के आधार पर धर्मांतरण की घटना स्पष्ट बयां कर रही है. इससे आक्रोशित सांसद नेताम ने इस गंभीर और ज्वलंत मुद्दे पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की है.

सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि बीते दिनों एक समाचार पत्र में छपी विस्तृत खबर से यह स्पष्ठ हो रहा है कि किस प्रकार छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत खैराडीह, विकासखंड प्रतापपुर, ज़िला सरगुजा में एक परिवार द्वारा अपने परिवार के दूसरे भी पर जबरन मजबूर और प्रलोभन देते हुए उन्हें धर्मांतरण करने के लिए बाध्य किया जा रहा है. जिससे यहां के गांव वाले भी अछूते नहीं है. फास्टर और संबंधित परिवार की भूमिका भी स्पष्ट दिखाई देती है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -