Friday, January 23, 2026

त्योहारी सीजन में रहें सतर्क, 6 से 8 हफ्ते हम सावधानी बरतते हैं तो आएगी कोरोना के मामलों में गिरावट- डॉ. रणदीप गुलेरिया

Must Read

कोरोना संक्रमण से पूरा देश अछूता नहीं रहा है। देश के कोने-कोने में कोरोना का प्रकोप रहा है। जिसमें कई जाने गई है। आज भी कोरोना का प्रकोप बना हुआ है जिसमें हजारों मामले सामने आ रहे हैं।
इसी क्रम में कोरोना संक्रमण को लेकर एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि हमे आगामी त्योहारों के सीजन में और सतर्क रहने की जरूरत है। अगर अगले 6 से 8 हप्ते हम सावधानी बरतते हैं तो कोरोना के मामलों में गिरावट आ सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 28 हजार 246 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 30 लाख 43 हजार 144 हो गई है। वहीं, अब एक्टिव केस 2 लाख 75 हजार 224 हो गए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 37 लाख 66 हजार 707 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 48 हजार 339 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में अभी भी हजारों की संख्या की में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब अक्टूबर माह से देश में त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। जिसमें बाजारों में खरीददारी के लिए भीड़ बढ़ेगी।
इस दौरान सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर हमे बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अगर हम आगामी 6 से 8 हप्ते सतर्क रहे और सावधानी बरतने में कामयाब रहे तो कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल सकती है। उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,430SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*डीपीएस बालको में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन*

*डीपीएस बालको में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन* नमस्ते कोरबा : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बालको में...

More Articles Like This

- Advertisement -