जिले में अभी तक एक हजार 839 किसानों से 66 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

Must Read

प्रदेश भर के साथ ही जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक दिसंबर से शुरू किया गया है। कोरबा जिले में अभी तक एक हजार 839 किसानों से 66 हजार 110 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। जिले में अब तक 51 हजार 140 क्विंटल मोटा, दो हजार 792 क्विंटल पतला और 12 हजार 178 क्विंटल सरना धान खरीदा जा चुका है। जिले में उपार्जन केंद्र तुमान में सबसे अधिक चार हजार 045 क्विंटल की धान खरीदी हुई है। 09 दिसंबर के लिए जिले के 48 उपार्जन केन्द्रों पर किसानों से धान खरीदने 800 टोकन जारी किया गया है। नौ दिसंबर को 800 किसानों से 28 हजार 213 क्विंटल से अधिक की धान खरीदी की जायेगी। खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए धान खरीदी एक दिसंबर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक जारी रहेगा।
खरीफ सीजन 2020-21 में जिले के 32 हजार 589 किसान 41 समितियों के माध्यम से अपना धान बेचेंगे। जिले के किसानों के लिए धान बेचने के लिए 49 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिये जिले में नये-पुराने मिलाकर 32 हजार 589 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन पंजीकृत किसानों का धान के फसल का रकबा 48 हजार 113 हेक्टेयर है। जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिये पांच हजार 746 नये किसानों ने सहकारी समितियों में अपना पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष धान खरीदी के लिये जिले में 27 हजार 694 किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से इस वर्ष रकबा सत्यापन के बाद 851 किसानों का पंजीयन निरस्त हुआ है। पिछले वर्ष के पंजीयन अनुसार 26 हजार 843 किसानों के धान के रकबे के सत्यापन के बाद 42 हजार 274 हेक्टेयर रकबे की सोसायटी माॅड्युल में खसरा प्रविष्ट किया गया है। इसी प्रकार पांच हजार 746 नये पंजीकृत किसानों के पाॅंच हजार 838 हेक्टेयर धान के रकबे की इंट्री सोसायटी माॅड्युल किया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

निःशुल्क डायलिसिस सेंटर की शुरुआत: MJM Hospital और Rotary Club की संयुक्त पहल, रोजाना 12 मरीजों को मिलेगा लाभ

निःशुल्क डायलिसिस सेंटर की शुरुआत: MJM Hospital और Rotary Club की संयुक्त पहल, रोजाना 12 मरीजों को मिलेगा लाभ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -