छत्तीसगढ़ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री प्रवीण दुबे जी रहे 1 दिवसीय प्रथम प्रवास पर। सभी 6 सहकारी बैंकों का किया निरीक्षण।

Must Read

नमस्ते कोरबा :: छत्तीसगढ़ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री प्रवीण दुबे छ.ग. प्रदेश भाजपा कार्यालय से 1 दिवसीय प्रथम प्रवास पर जिला कोरबा पहुंचे। जिले में संचालित सभी 6 सहकारी बैंकों का किया निरीक्षण किया, बैंक प्रबंधन से महत्वपूर्ण चर्चा कर समस्याओं का अवलोकन किया। जिसके अंतर्गत बहुत सी खामियां आम कृषकों को मिलने वाली सुविधाओं में देखने को मिली।
जिसमें मुख्यतः बैंकिंग करने के लिए दूर के आने वाले किसानों व खातेदारों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए बैंक के बाहर बैठने के लिए न तो किसी प्रकार की व्यवस्था है और न ही चिलचिलाती धूप से बचने के लिए किसी भी प्रकार के टेंट की सुविधा।
बैंक के अंदर खाताधारकों के शारिरिक तापमान जानने के लिए कोई सुविधा नही है और कोरोना से बचने के लिए सेनेटाइजर की भी कमी देखने को मिली।
बैंक अवलोकन में यह बातें समझ मे आई कि ग्रामीण, किसानों व आम खाताधारकों के लिए बैंकिंग सुविधाएं न्यूनतम स्तर पर संचालित है।
बैंक में आए हुए खाताधारकों ग्रामीणों से चर्चा में यह समस्या सामने आया कि बैंकों में बिजली बंद होने से कम्प्यूटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बन्द हो जाने के कारण दूर से आने वाले गरीब, आदिवासी किसानो को बहुत ज्यादा परेशानी होती है।
जिसके लिए सभी बैंकों में निरन्तर समुचित बैंकिंग व्यवस्था व कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने के लिए बैंक प्रबंधको से प्रदेश सह संयोजक ने निवेदन किया है।

बैंकों में व्यवस्था देखने पहुंचे प्रथम 1 दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश सह संयोजक श्री प्रवीण दुबे व जिला संयोजक श्री रामकुमार गबेल का भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओ के साथ गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत मौके व बैंक निरीक्षण करने हेतु मो. न्याज नूर आरबी, सैय्यद फिरोज, मोइन खान, सन्नी सिंह, वीरा सिंह, सलमान के साथ अन्य कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -