कोरबा 24 जनवरी 2022/कोरोना महामारी के कारण कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस वर्ष गणतंत्र दिवस कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशेष सावधानियों के साथ मनाया जाएगा। आज कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल सीएसईबी ग्राउंड पर सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुआ। अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने इस अंतिम रिहर्सल में ध्वजारोहण किया और सशस्त्र बलों द्वारा सलामी भी ली। अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री नूतन कंवर ने गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ी तैयारियों का भी इस दौरान जायजा लिया। उन्होने कार्यक्रम के दौरान बैठक व्यवस्था सहित सम्पूर्ण आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां और व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। अंतिम रिहर्सल में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय, एसडीम कोरबा श्री हरिशंकर पैंकरा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. टेकाम करेंगे ध्वजारोहण, कोरोना वारियर्स को किया जाएगा सम्मानित-








