*कोरबा में गहराया बिजली संकट,रुक रुक कर हो रही है शहर की बत्ती गुल*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र स्थित स्विचयार्ड के 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर क्रमांक 1 फेल होने के बाद सारा दारोमदार पावर ट्रांसफार्मर क्रमांक 2 पर टिका हुआ है,जिसकी भी कैपेसिटी 37 मेगावाट लोड है इस ट्रांसफार्मर को 35 मेगा वाट पर दौड़ाया जा रहा है अगर यह ट्रांसफार्मर फेल हो जाता है तो इस स्थिति में शहर कई दिनों के लिए अंधेरे में डूब सकता है,बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहर वासियों को किस विषम परिस्थिति में विद्युत आपूर्ति की जा रही है इसे लेकर शहरवासी अनजान है यदि पावर ट्रांसफार्मर क्रमांक 2 में कोई तकनीकी खराबी आती है तो ऐसे में पूरा शहर अंधेरे में डूब सकता है.इसके बाद वितरण विभाग के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है पावर ट्रांसफॉर्मर क्रमांक 2 फुल लोड पर चलाया जा रहा है इसलिए शहर वासियों को इस खतरे को भांपते हुए कम से कम विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिए खास तौर पर अत्यधिक बिजली लोड लेने वाले एसी या अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कम से कम करें ताकि पावर ट्रांसफार्मर क्रमांक 2 पर लोड कम हो इसलिए अधिकारी कर्मचारियों की टीम लगातार कंट्रोल रूम व स्विचयार्ड में डेरा डाले हुए हैं.क्योंकि जरा सी चूक शहर को अंधेरे में डूबा सकती है पावर ट्रांसफार्मर क्रमांक एक को दुरुस्त होने में एक लंबा वक्त लग सकता है इसलिए अभी पावर ट्रांसफार्मर क्रमांक 2 से ही सारी उम्मीदें टिकी हुई है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति

कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की...

More Articles Like This

- Advertisement -