कोयला लोडिंग में लगे वाहन मालिक को लगी दोहरी मार,क्या है मामला पढ़ें पूरी खबर

Must Read

नमस्ते कोरबा :- आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व एसईसीएल के राजगामार कॉलोनी में कोयला लोडिंग के दौरान एक ट्रक के ऊपर बंकर गिर गया था घटना में एक एसईसीएल कर्मी की मृत्यु भी हो गई, घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उक्त घटना घटित हुई, घटना के दौरान जिस ट्रक में कोयला लोड किया जा रहा था उसके मालिक को सब एरिया मैनेजर के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसकी लिखित शिकायत ट्रक मालिक ने के द्वारा राजगामार थाना में किया गया,

अपने आवेदन के बारे में ट्रक मालिक प्रहलाद रजक ने बताया कि एसईसीएल प्रबंधन द्वारा बकर में ओवरलोड कोयला डाला गया था जिस वजह से उक्त घटना घटित हुई उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है जो बनने लायक नहीं है, उनके द्वारा इंश्योरेंस कंपनी को घटना के बारे में अवगत कराते हुए सर्वेयर भेजने के बाद कहीं गई लेकिन एसईसीएल सब एरिया मैनेजर द्वारा दबाव पूर्वक तरीके से घटनास्थल से वाहन हटाने को कहा जा रहा है,

वाहन स्वामी रजक ने प्रबंधन पर अन्य कई आरोप भी अपने लिखित शिकायत में की है उन्होंने ट्रकों के लोडिंग और अनलोडिंग पर पैसे लेने का आरोप भी प्रबंधन पर लगाया है,अब देखना है कि पुलिस इस पर किस प्रकार की कार्यवाही करती है एवं वाहन स्वामी को किस प्रकार न्याय दिलाती है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

निःशुल्क डायलिसिस सेंटर की शुरुआत: MJM Hospital और Rotary Club की संयुक्त पहल, रोजाना 12 मरीजों को मिलेगा लाभ

निःशुल्क डायलिसिस सेंटर की शुरुआत: MJM Hospital और Rotary Club की संयुक्त पहल, रोजाना 12 मरीजों को मिलेगा लाभ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -