इलाज के दौरान असमय जिंदगी खोने वाली पुष्पा के लिए रेलकर्मियों ने कैंडल मार्च कर मांगा न्याय

Must Read

नमस्ते कोरबा :- रेलवे स्टेशन में परिजनों समेत रेलवे के स्थानीय अफसरों और कर्मचारियों ने रैली निकाल दी श्रद्धांजलिकोरबा। उपचार के लिए कोसाबाड़ी स्थित एनकेएच हॉस्पिटल में भर्ती होने वाली श्रीमती पुष्पा राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कोरबा रेलखंड में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत करण कुमार राठौर की पत्नी है, जिसकी असतय मृत्यु पर परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।

इस मामले में सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रेल परिवार ने रेलवे स्टेशन में कैंडल मार्च निकाला और मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शासन-प्रशासन से दोषियों के विरूद्ध जल्द से जल्द एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कैंडल के साथ यह मौन रैली रेलवे स्टेशन से रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गामंदिर तक निकाली गई, जिसमें कोरबा रेलखंड के आला अधिकारियों समेत रेलवे के विभिन्न विभागों के महिला एवं पुरुष कर्मचारी शामिल हुए।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -