Tuesday, January 13, 2026

आखिरकार नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने एमपी नगर में अवैध गुमटीओ पर करी कार्यवाही

Must Read

नमस्ते कोरबा .. नगर निगम क्षेत्र के एमपी नगर मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से रखे गए ठेलों और गुमटियों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने ने गंभीरता दिखाई। दशहरा से संभावित कार्यवाही अब जाकर की गई। खबर है कि 12 से ज्यादा ठेलों को हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान इस रास्ते पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। नगर निगम ने साफ तौर पर कहा है कि ठेला संचालकों के साथ उन इकाईयों पर भी कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने इन्हें बनाया है।
कई मौकों पर क्षेत्रीय पार्षद और नागरिकों के द्वारा इस विषय पर नगर निगम और प्रशासन के स्तर पर शिकायत की गई थी। इसमें कहा गया था कि घंटाघर चौक से एमपी नगर और आगे को जाने वाले रास्ते में दोनों तरफ बड़ी संख्या में अवैध रूप से ठेले गुमटियां रखने के साथ आसपास में पक्के शेड बना दिये गए हैं। लगातार प्रतिस्पर्धा के साथ यह काम किया जा रहा है। इससे आवाजाही बाधित हो रही है और अन्य समस्याएं खड़े होने के साथ भविष्य में समस्या हो सकती है। इस बारे में संज्ञान लेने के साथ संबंधितों को नोटिस जारी किये गए थे। दशहरा के बाद एक बार टीम यहां पहुंची लेकिन दबाव के कारण लौट गई। 26 संचालकों को नोटिस जारी करने के बाद आज सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस क्षेत्र में 12 अवैध ठेले-गुमटियों को हटा दिया गया। इन्हें जब्त किया गया है। इस दौरान गतिरोध पैदा करने की कोशिश हुई जिसे निष्प्रभावी कर दिया गया।
फेब्रीकेशन यूनिट पर भी कार्रवाई
26 लोगों को नोटिस देने के साथ 12 ठेले जब्त किये गए हैं। शेष 14 को समय दिया गया है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। अभी जो ठेले जब्त किये गए हैं उनसे पेनाल्टी वसूल की जाएगी। इस मामले में फेब्रिकेशन यूनिट पर कार्रवाई करने के साथ लाइसेंस रद्द किये जाएंगे।
– विकास शुक्ला, स्टाफ तोडूदस्ता

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,410SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा का रहस्यमयी भटगांव: जहां घरों के दरवाजे सामने नहीं खुलते, डर और इतिहास की अनकही कहानी,देखिए वीडियो 

कोरबा का रहस्यमयी भटगांव: जहां घरों के दरवाजे सामने नहीं खुलते, डर और इतिहास की अनकही कहानी,देखिए वीडियो नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -