Friday, January 23, 2026

*असमंजस में मंदिर एवं दुर्गा पूजा समितियां : नवरात्री के लिए जारी नहीं हुआ कोई गाइडलाइन*

Must Read

नमस्ते कोरबा (निखिल शर्मा) :-: नवरात्री की शुरूआत 7 अक्टूबर से होने जा रही है, जिससे हर मंदिर में हर साल की तरह तैयारियों का इंतजार है. लेकिन पिछले दो साल से कोरोना के चलते नवरात्री का त्यौहार प्रभावित हो रहा है. इसी कारण इस साल भी शहर की दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समितियों के साथ जिले के आस्था का केंद्र रहे मंदिर समितियां भी असमंजस में है.

अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं की गई है. जिसके चलते कुछ भी नहीं हो पा रहा है. महज 7 दिन शेष रह गए हैं. अब देखना ये होगा कि इस बार नवरात्री में मंदिर में भक्तों को जाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं. अगर मंदिर में भक्तों को जाने की अनुमति दी जाएगी तो किन गाइडलाइन्स को ध्यान में रखना होगा.

जिले नवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जिसकी तैयारियां दुर्गा पूजा समिति काफी पहले से करती हैं, विगत वर्ष कोरोना अपने चरम स्तर पर था इस वजह से नवरात्रि पर्व का उत्सव नदारद रहा. लेकिन इस वर्ष कोरोना की स्थिति काबू में है जिसे देखते हुए समितियों द्वारा पर्व मनाने की तैयारियां की जा रही हैं और वह जिला प्रशासन की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं जिला प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन जारी होने पर स्थितियां और स्पष्ट होंगी। आपको बता दें कि त्योहारों को लेकर इस बार जिला प्रशासन की गाइडलाइन काफी देर से जारी हो रही है, जिसकी वजह से काफी समितियां तैयारी नहीं कर पा रही है काफी लोगों में नाराजगी भी है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,430SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*डीपीएस बालको में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन*

*डीपीएस बालको में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन* नमस्ते कोरबा : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बालको में...

More Articles Like This

- Advertisement -