Thursday, July 17, 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं होंगी सम्मानित, आवेदन 28 फरवरी तक

Must Read

नमस्ते कोरबा::अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को राज्य स्तर पर महिलाओं को सम्मान, पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों मंे उत्कृष्ट कार्य, योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित मापदंडो के अनुसार पुरस्कार, सम्मान के लिए आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा में 28 फरवरी शाम पांच बजे तक जमा किया जा सकता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाली महिलाओं की उम्र नामांकन प्राप्त होने की अंतिम तिथि पर न्यूनतम 25 वर्ष होना अनिवार्य है। यह सम्मान महिलाओं को साहित्य के क्षेत्र में, लोक कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, महिला एवं बच्चों के विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,820SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बारिश शुरू होते ही शहर के सड़कों से आने लगी बजरी बाहर,जगह-जगह बने गड्ढे,लोगों को चलना हुआ मुश्किल,नेता लगा रहे हैं एक दूसरे पर...

बारिश शुरू होते ही शहर के सड़कों से आने लगी बजरी बाहर,जगह-जगह बने गड्ढे,लोगों को चलना हुआ मुश्किल,नेता लगा...

More Articles Like This

- Advertisement -